फर्रुखाबाद:निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ने फूलन देवी की जयंती मनाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप के नेतृत्व में पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने कहा कि फूलन देवी ने सामाजिक न्याय और दलित-पिछड़ों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने समाज में समानता और सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में मनीष निषाद, राहुल निषाद, मिर्जा कलीम, सुरेश कश्यप, दीपक कश्यप, मोहित कश्यप, राशिद मंसूरी, मोहरलाल, निखिल कश्यप, सतीश बाबू, प्रदीप दीवाना, इरफान कश्यप सहित महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गेश कश्यप और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार कश्यप ने किया और अंत में सभी ने समाज में भाईचारा और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।