लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला में रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गोला गोकर्णनाथ – वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया यह त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है जब बहने अपने भाइयों की कलाई पर रखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है बदले में भाई अपनी बहनों को अपनी रक्षा का वचन देते हुए उपहार देते हैं यह पर्व भाई बहन के प्यार और सुरक्षा के बंधन को मजबूत करता है। सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज में रक्षाबंधन पर्व जो भाई बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व है सांस्कृतिक समरसता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर स्वनिर्मित राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र,सुख समृद्धि,स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने विद्यालय परिवार एवं छात्र और छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अनुपम प्रेम,आत्मीयता और विश्वास के अटूट बंधन का पर्व है।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता