बिलसंडा: पीडब्ल्यूडी गेस्टहउस में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल कार्यशाला में बिलसंडा मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक ,शक्ति केंद्र प्रभारी तथा बिलसंडा मंडल की कमेटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला मंत्री आयुष मिश्रा जी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य यह है कि लोगों में देश भक्ति की भावना को प्रोत्साहन करते हुए हर घर तिरंगा लहराने को बढ़ावा देना है। तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से बिलसंडा थाने से होती हुई वापस पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पहुंचेगी। यह तिरंगा यात्रा लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। मंडल बिलसंडा कार्यशाला के संयोजक विकेश जायसवाल ने भी बताया की 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकलने का आयोजन किया गया है इस कार्यशाला में मंडल बिलसंडा के मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य, महामंत्री गौरव पटेल मंडल ,सहसंयोजक सोनपाल मौर्य ,कोषाध्यक्ष गंगाराम वर्मा,जसपाल सिंह , अहिबारन , राजा भैया, पप्पू मंसूरी,सतनाम सिंह, निर्दोष वर्मा सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
पीलीभीत:बिलसंडा में भाजपा कार्यकर्ता 12 अगस्त को निकलेंगे तिरंगा यात्रा।
