फर्रुखाबाद:शांति व्यवस्था के लिए कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने किया पैदल गश्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद फतेहगढ़ में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने बाजारों में दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा लोगों को सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सक्रियता अपराध पर नियंत्रण के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पैदल गश्त जैसे अभियान समय-समय पर संचालित किए जा रहे हैं।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन का यह प्रयास जनविश्वास कायम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।