लखीमपुर खीरी : सड़क दुर्घटना में जान गवाने वाले होमगार्ड रहमत अली के परिजनों को डीएम द्वारा ₹38 लाख की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई

लखीमपुर खीरी – सड़क दुर्घटना में जान गवाने वाले दिवंगत होमगार्ड रहमत अली के परिजनों को बुधवार को ₹38 लाख की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पत्नी शमीम बानो को ₹30 लाख व पुत्री नज़रीन को ₹8 लाख का चेक सौंपा। एक्सिस बैंक की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत यह सहायता राशि प्रदान की गई। डम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पारिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर समय पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। इस अवसर पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के साथ एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एक्सिस बैंक के हेड सचिन श्रीवास्तव, ब्रांच मैनेजर विशाल वैश्य, जिला कमांडेंट होमगार्ड रमाकांत पाठक वह प्लाटून कमांडर गिरीश कुमार उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता