कासगंज : 11 अगस्त 2025 को एनडीडी दिवस प्रस्तावित है एवं दिनांक 14 अगस्त 2025 को मॉप अप दिवस मनाया जायेगा

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा अवगत कराया है कि 11 अगस्त 2025 को एनडीडी दिवस प्रस्तावित है एवं दिनांक 14 अगस्त 2025 को मॉप अप दिवस मनाया जायेगा। वर्ष के प्रथम चरण के सफलतापूर्वक संचालन हेतु निर्गत दिशा-निर्दशानुसार जनपद के समस्त शासकीय, निजी, मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्वेण्डाजॉल टेबलेट कृमि मुक्ति हेतु शतप्रतिशत अच्छादित किया जाना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मैं अनुग्रहीत होऊॅगा कि आप सभी सरकार एवं शासन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे और दिनांक 11 अगस्त 2025 को अपने अपने विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन करते हुये विद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक दवा (एल्वेण्डाजॉल की गोली) खिलाना सुनिश्चित करें। कृपया उक्त कार्यक्रम की सूचना ई-कवच पोर्टल के लिंक https://ekavach.upnrhm.gov.in/imtecho-ui/#!/ndd पर तद दिनांक को ही अनवार्य रूप से फीड कराना सुनिश्चित करें, ताकि जनपद क प्रगति पोर्टल पर प्रदर्शित हो