थाना मितौली पुलिस व स्वाट टीम द्वारा जनपद चंदौली के थाना सैयदराजा पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित 50 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त इरफान पुत्र खानू को पुलिस मुठभेड़ के दौरान अवैध तमंचा-कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मितौली की अध्यक्षता में रविवार रात 11.10 बजे मुखबिर की सूचना पर जनपद चंदौली के थाना सैयदराजा पर वांछित 50 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त इरफान पुत्र खानू को थाना मितौली क्षेत्र के नवोदय विद्यालय मैनहन रोड से पिरई नदी को जाने वाले कच्चे रास्ते से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मितौली पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
