बरेली – बरेली बदायूं हाईवे पर आलमपुर जाफराबाद में वन विभाग टीम ने नर्सरी स्थित बमियाना रेलवे स्टेशन मोड पर किया विशाल भंडारा।

जनपद बरेली की आंवला तहसील के भमोरा क्षेत्रा अंतर्गत बामियान रेलवे स्टेशन मोड नर्सरी स्थित बदायूं रोड पर वन विभाग टीम द्वारा सावन माह के अंतिम रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया बताया गया कि वन रेंज आंवला के भमोरा क्षेत्र अंतर्गत बामियाना रेलवे स्टेशन मोड बदायूं रोड पर एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जहां पर कांवड़िए कछला व हरिद्वार से जल लेकर आ रहे शिव भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और वन विभाग टीम को आशीर्वाद दिया इस कार्यक्रम में बरेली नगर अध्यक्ष अमन सक्सैना महानगर अध्यक्ष संजय सक्सेना ने भी पहुंच कर भाग लिया चल रहे भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया तो उधर ब्लॉक प्रमुख पति आलमपुर जाफराबाद वेद प्रकाश यादव व राजस्व विभाग से पहुंचे राजकुमार ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी आंवला शीशपाल बिष्ट उप वन क्षेत्राधिकारी आंवला विजयपाल सिंह अवनीश गंगवार गौरव पाल सिंह वन दरोगा रामसरन अमित राणा कुमारी पूजा संजय गंगवार महेश चंद्र प्रमोद यादव आदेश यादव आदि वन विभाग की टीम मौजूद रही।

रिपोर्टर : परशुराम वर्मा