गोला गोकर्णनाथ – गोला छोटी काशी में सावन माह के चतुर्थ सोमवार को लगने वाले ऐतिहासिक भूतनाथ मेले की तैयारियों का जायजा लेने मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब गोला गोकर्णनाथ पहुंची। सावन माह के चतुर्थ सोमवार को लगने वाले भूतनाथ मेले का मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एसपी संकल्प शर्मा संग मेले व भूतनाथ मंदिर और शिव मंदिर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, जल आपूर्ति, साफ सफाई,चिकित्सा, बिजली व्यवस्था, खोया पाया केंद्र,कावड़ियों और श्रद्धालुओं के रुकने एवं ठहरने की व्यवस्था, शिव मंदिर और भूतनाथ मंदिर मेले को जाने वाले प्रमुख मार्गो आदि व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर जायज़ा लिया और कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया। मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने छोटी काशी गोला सावन माह के अंतिम सोमवर को लगने वाले भूतनाथ मेले को विशेष मेला बताया मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं कावड़ियों के प्रति जो छोटी काशी गोला के लिए आस्था है यह अद्भुत और अकल्पनीय है। इस अवसर पर एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम गोला युगान्तर त्रिपाठी, तहसीलदार गोला सहित कई अधिकारी व पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने गोला भूतनाथ मेले को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण,सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
