फर्रुखाबाद:सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह : विकास की नई इबारत लिखते राजेपुर और नवाबगंज

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 नीति आयोग द्वारा शुरू किए गए आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत राजेपुर और नवाबगंज ब्लॉक ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। जुलाई 2024 से सितम्बर 2024 तक चले सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत दोनों विकास खण्डों ने निर्धारित 06 में से सभी 06 इंडीकेटर्स को संतृप्त करते हुए प्रदेश में एक मिसाल कायम की है।

इस सराहनीय कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा “सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद व ब्लॉक स्तर पर कार्य कर रहे अधिकारियों, कर्मचारियों और फ्रंट लाइन वर्करों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता

समारोह की अध्यक्षता श्री मुकेश राजपूत, माननीय सांसद फर्रुखाबाद द्वारा की गई।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:

सुश्री मोनिका यादव, माननीय अध्यक्ष, जिला पंचायत

श्री सुशील कुमार शाक्य, माननीय विधायक, अमृतपुर

श्री फतेहचन्द्र राजपूत, माननीय जिलाध्यक्ष (भाजपा)

माननीय महामंत्री डीएस राठौर (भाजपा)

श्री पल्लव सोमवंशी, ब्लॉक प्रमुख, राजेपुर

उपस्थित अधिकारीगण:

जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़

जिला विकास अधिकारी श्याम मोहन तिवारी

परियोजना निदेशक (डीआरडीए)

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी

उपनिदेशक कृषि अरविन्द मोहन मिश्र

जिला कृषि अधिकारी बी.के. सिंह

खण्ड विकास अधिकारी, राजेपुर

खण्ड विकास अधिकारी, नवाबगंज

सम्मानित किए गए अधिकारी व वर्कर:

कार्यक्रम में 26 जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों तथा 04 विभागों के फ्रंट लाइन वर्करों को सम्मानित किया गया। इसमें राजेपुर विकास खण्ड के 69 व नवाबगंज के 43 फ्रंट लाइन वर्कर शामिल रहे।

सफलता के सूत्रधार बने ये इंडीकेटर्स:

चिकित्सा एवं पोषण (03)

कृषि एवं सहायक क्रियाएं (01)

बाल विकास एवं पुष्टाहार (01)

सामाजिक विकास (एनआरएलएम) (01)

नतीजा:

सम्पूर्णता अभियान ने साबित कर दिया कि जब प्रशासन, विभाग और जमीनी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करते हैं, तो विकास के सबसे कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। यह सम्मान समारोह न केवल सराहना का माध्यम बना, बल्कि अन्य विकास खण्डों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी।