फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में 131 शिकायतें प्राप्त, 6 का मौके पर निस्तारण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 तहसील अमृतपुर में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 131 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 62, पुलिस विभाग की 27, विकास विभाग की 19, विद्युत विभाग की 6, पूर्ति विभाग की 4 एवं अन्य विभागों से संबंधित 13 शिकायतें शामिल रहीं।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही अथवा देरी किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीन्द्र कुमार, पी.डी. डी.आर.डी.ए., उप जिलाधिकारी रजनीकांत सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह आयोजन जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रशासन की सजगता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।