कासगंज : यातायात पुलिस चलाएगी मिशन सिक्योर अभियान आम जन मानस से की अपील

पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री राजेश भारती के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अमित कुमार के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस कासगंज द्वारा दिनांक 01-08-2025 से दिनाँक 15-08-2025 तक मिशन “SECURE JOURNEY” अभियान चलाया जायेगा जिसमें प्रारम्भिक अभियान के तौर पर दो पहिया वाहनों पर हेलमेट ना लगाकर चलने वाले व्यक्तियों जिनमें प्राथमिकता के आधार पर पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों के विरुद्ध MV ACT-1988 की धारा 129/194D के अन्तर्गत जुर्माना रु0 1000/- की दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी । इसके साथ ही इसी समयावधि में ऐसे बडे वाहन जिनमें रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप नहीं पाये जायेगें, उन पर MV ACT-1988 की धारा 109/177 के अन्तर्गत रु0 10,000/- का जुर्माना लगाया जायेगा एवं उक्त अभियान के बाद भी आगे निरन्तर कार्यवाही जारी रहेगी ।

यातायात पुलिस कासगंज का उद्देश्य वर्तमान और भावी सड़क उपयोगकर्ताओं को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें सड़क सुरक्षा जानकारी प्रदान करना है, और हर साल होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में अधिक से अधिक कमी लाना है । वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाने का तरीका निम्नलिखित हैः- वाहन के आगे सफेद कलर का रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप । वाहन के बांये एवं दाहिने पीले कलर का रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप । वाहन के पीछे लाल कलर का रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगा होना अनिवार्य है । सभी जनपद वासियों से अपील है कि मिशन “SECURE JOURNEY” अभियान को सफल बनाने में कासगंज पुलिस का सहयोग करें एवं सभी यातायात नियमों का पालन करें व अपने आस-पास के लोगों को भी यातायात नियमों के बारे में जागरुक करें ।