पूरनपुर/ पीलीभीत
लंबी बीमारी के चलते सफाई कर्मचारी की मौत हो गई जानकारी लगते ही सभी कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक जताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड पूरनपुर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बंदर बोझ में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात रजनीश कुमार का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। इस बात की जानकारी जब उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्यों को लगी तो उन्होंने ब्लॉक परिसर में बीडीओ कार्यालय के सामने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत सफाई कर्मी की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान आयोजित शोक सभा में नवांगतुक खण्ड विकास अधिकारी संजय कुमार तथा सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हर नारायण लाल सहित रवि कुमार, सुखलाल गौतम, तौफीक अहमद, राजीव बाल्मीकि, राजकुमार पासवान, प्रेमपाल, ओम बाबू, बाबू राम, नसीम खाँ, पप्पू राम, शाजिम खाँ आदि मौजूद रहे।
पीलीभीत:ग्राम पंचायत बन्दर बोझ में कार्यरत सफाई कर्मचारी रजनीश की की लंबी बीमारी से मौत
