लखीमपुर खीरी : हरश्री नाथ मंदिर दरगाह से निकली कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत,शिव मंदिर पहुंचकर किया जलाभिषेक

गोला गोकर्णनाथ – गोला पंजाबी कलोनी हरश्री नाथ मंदिर दरगाह से बुधवार को कलश यात्रा बड़ी ही धूमधाम के साथ गोला नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकाली गई कलश यात्रा के सदर चौराहा पर पहुंचते ही नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अपने साथियों सहित कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात कलश यात्रा सदर चौराहा से छोटी काशी गोला शिव मंदिर जलाभिषेक करने पहुंची वहां पर मौजूद शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरी और धर्मेन्द्र गिरी उर्फ मोंटी भैया ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया।कलश यात्रा में शामिल सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुषों ने शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि विधान से पूजा अर्चना की। कलश यात्रा में शामिल सभी भक्तों के लिए मंदिर पर जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर अवधेश मिश्रा,सचिन सिंह, अजीत पांडे, राजन साहनी, आयुष शुक्ला, कपिल भारती व सैकड़ो की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता