फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज संजय वर्मा के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है।
कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मु.अ.सं. 132/2025 धारा 137(2), 87 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त पुकार दिवाकर उर्फ हैप्पी पुत्र महिमा चन्द्र निवासी ग्राम पितौरा, कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।
★घटना का विवरण:
दिनांक 13 जून 2025 को एक वादी द्वारा कोतवाली कायमगंज में तहरीर दी गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्तगण बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। इस सूचना के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसमें दिवाकर उर्फ हैप्पी सहित चार व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई।
जांच के क्रम में पीड़िता की बरामदगी की गई तथा उसके बयान के आधार पर अभियोग में धारा 180/183 बीएनएसएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
★पूछताछ में इकबाल-ए-जुर्म:
गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ में अभियुक्त दिवाकर उर्फ हैप्पी ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि वह न्यायालय में अपने वकील के माध्यम से अपनी सफाई पेश करेगा।
★अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
मु.अ.सं. 132/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना कायमगंज
★गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक श्री नागेन्द्र सिंह,आरक्षी विजय कुमार,आरक्षी कुमार
कायमगंज पुलिस की तत्परता और सतर्कता से एक गंभीर अपराध का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को न्याय की राह पर लाया गया है। पुलिस प्रशासन ने पुनः यह साबित किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है।
