पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में विभागवार लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धियां एसआरएनए माॅनीटरिंग पंचायतीराज द्वारा किये गये कार्य झाडी कटिंग, जल निकासी, साफ सफाई आदि, कम गहराई वाले हैण्डपम्प के पानी का प्रयोग करने वाले परिवारों की संख्या, शहरी विकास के अन्तर्गत फोगिंग, एंटी लार्वा का छिडकाव, कृषि विभाग द्वारा चूहों, छूछदरों से फैलने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किए गए परिवारों की संख्या, शिक्षा विभाग द्वारा संचारी रोगों से बचाव हेतु चलाए गए जागरूकता अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, आशाओं द्वारा फाइलेरिया से बचाव के सम्बन्ध में की गई जनजागरूकता आभा आईडी तथा वीपीडी, सर्विलांस की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते कहा कि सूअर पालकों को चिन्हित करते हुए उन्हें सूअर बाडों को आबादी क्षेत्र से बाहर बनाए जाने तथा सूअर बाडों की पर्याप्त सफाई रखने हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये, समय समय पर झाडियों की कटाई/छटाई की जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
पीलीभीत:संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा।
