गोला गोकर्णनाथ – श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी बाबा टेढ़ेनाथ धाम पहुंचे। बाबा टेढ़ेनाथ धाम को आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं किसी भी श्रद्धालुओं एवं कावड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। गोला विधायक अमन गिरी ने बाबा टेढ़ेनाथ मन्दिर में जलाभिषेक किया और विधि विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कुंभी विमल वर्मा,संतोष वर्मा,दीपक प्रधान,अजय मौर्य,महेंद्र शर्मा,विजेंद्र वर्मा,सच्चिदानंद,उमेश शुक्ला,पूर्व प्रधान पप्पू,प्रधान बिपिन यादव,जुबेर खान,डॉ सचिन पांडे, अंकित सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक अमन गिरी ने बाबा टेढ़ेनाथ का किया जलाभिषेक,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
