गोला गोकर्णनाथ – श्रावण माह के तीसरे सोमवार को छोटी काशी गोला नगरी पूरी तरह से भक्तिमय नजर आई हर हर बम बम,जय भोले की जयघोष से पूरा गोला नगर गूंजायमान हो उठा हर रोड पर भगवा वस्त्र धारण किए सिर्फ कावड़िया ही नजर आए। कांवड़ियों पर जगह जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने छोटी काशी गोला में जलाभिषेक कर कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का भव्य स्वागत किया,इसी कड़ी में गोला विधायक अमन गिरी ने हिन्दू संगठनों के साथ शिव मंदिर पहुंचकर कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की, इसी कड़ी में गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का भव्य स्वागत किया एवं सैकड़ो जगह कावड़ियों के लिए व्यापारियों द्वारा जगह जगह भंडारों का आयोजन भी किया गया जिसको शिव भक्तों व कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। प्रशासन द्वारा पांच लाख से अधिक की संख्या में श्रद्धालुओं का जलाभिषेक करने का अनुमान लगाया है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं व कांवड़ियों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए एसपी संकल्प शर्मा ने स्वयं मोर्चा संभाला रविवार को आधी रात से ही एसपी ने स्वयं संपूर्ण मेले की निगरानी शुरु कर दी व पूरी रात मंदिर परिसर एवं प्रमुख मार्गो पर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लगातार ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसपी द्वारा जगह जगह पर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं से सीधा संवाद कर उन्हें संयम व अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन व जलाभिषेक करने की अपील की। एसपी द्वारा भारी भीड़ को देखते हुए पुख़्ता इंतजाम किए गए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से लेकर गोला वालेंटियर पुलिस के सैकड़ों जवानों द्वारा कावड़ियों की सुरक्षा की निगरानी की गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कावड़ियों ने शिव मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और अपने आराध्य शिव की पूजा अर्चना की।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : पांच लाख से अधिक कावड़ियों ने किया गोला के भोला का जलाभिषेक,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने स्वयं संभाला मोर्चा
