फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय बाल्मीकि न्याय पंचायत में नई नियुक्ति: श्री विकास (राजा चंद्र वाल्मीकि) बने राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 राष्ट्रीय बाल्मीकि न्याय पंचायत केंद्रीय समिति द्वारा संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक अहम निर्णय लिया गया है। संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित तिसावड़ वाल्मीकि जी ने श्री विकास (राजा चंद्र वाल्मीकि) जी को उनकी निष्ठा, मेहनत व समाजसेवी भावनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं संस्थापक की सहमति से की गई है। श्री विकास जी ने इस अवसर पर अध्यक्ष जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के प्रति अपनी ईमानदारी व प्रतिबद्धता जताई।

उन्होंने कहा, “मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे राष्ट्रीय बाल्मीकि न्याय पंचायत जैसे प्रतिष्ठित संगठन में कदम से कदम मिलाकर चलने का अवसर मिला। मैं दिन-रात मेहनत कर संगठन की कल्याणकारी नीतियों को वाल्मीकि समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध हूं। समाज के हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहकर उसे जोड़ने का कार्य करता रहूंगा।”

श्री विकास (राजा चंद्र वाल्मीकि) की यह नियुक्ति समाज में एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगी। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में वाल्मीकि समाज की आवाज़ और अधिक मज़बूती से देशभर में गूंजेगी।