अखिल भारतीय शाक्य महासभा इकाई फर्रुखाबाद की टीम ने उत्तर प्रदेश के अंडर 14 में मुकाम हासिल करने वाली रेसर रौनक शाक्य को सम्मानित किया

अखिल भारतीय शाक्य महासभा इकाई फर्रुखाबाद की टीम ने उत्तर प्रदेश के अंडर 14 में 400 मीटर लंबी रेस में दूसरा स्थान और 600 मीटर लंबी दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली रेसर रौनक शाक्य को पंचशील पट्टिका और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया है और संगठन के लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी है . इस कार्यक्रम के दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष शिवम शाक्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील बाबू शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शाक्य, उपाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य, सांस्कृतिक सचिव सोनू कुशवाहा,सदस्य एडवोकेट संजय शाक्य, सदस्य सुनीता आदि लोग मौजूद रहे.