पीलीभीत: मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

पूरनपुर/पीलीभीत।प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सहकार भारती पीलीभीत के जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर की अध्यक्षता में जिला संघ कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई, भारत माता की चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं सहकार गीत गाकर हुई ।बैठक का उद्देश्य संगठन के विस्तार एवं जिला की पैक्स समितियों को संगठन की संस्थागत सदस्यता दिलाने हेतु चर्चा हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर ने सहकार भारती की विस्तृत जानकारी देकर संगठन से जुड़ने का महत्व बताया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप शर्मा ने किया एवं कार्यक्रम में ज़िला कोषाध्यक्ष रामओतार गौतम,जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र अकेला,जिला उपाध्यक्ष तुषार अग्रवाल,ज़िला उपाध्यक्ष बिन्दर कौर,नगर अध्यक्ष मोहनस्वरूप,नगर महामंत्री कुशाग्र गंगवार,जिला संगठन प्रमुख संतोष सिंह राठौर,जिला मंत्री दिनेश कुमार राठौर,राजेश दुबे,वीर पाल राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।