लखीमपुर खीरी : गोला में ट्रेन की चपेट में आने से दो गोवंशों की मौत,हिंदू संगठनों ने रेलवे पर लगाया लापरवाही का आरोप


गोला गोकर्णनाथ – छोटी काशी गोला में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब लाल कुआं से वाराणसी जा रही ट्रेन संख्या 05030 से दो गोवंशीय पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई यह घटना रेलवे ट्रैक पर हुई सूचना मिलते ही हिन्दू संगठन घटनास्राथल पर पहुंच गए राष्ट्रीय हिंदूवादी शेर सेना के जिला उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता अपने साथियों के साथ तत्काल गोला पहुंचे और घटना का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रशासन को सूचना देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की जिस पर सक्रियता से प्रशासन हरकत में आया और उपजिलाधिकारी,तहसीलदार,पुलिस एवं रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे प्रशासन ने मृत गोवंशो के शबों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए हिंदू संगठनों का कहना है यह पहली बार नहीं हुआ है रेलवे की लापरवाही से गोवंशों की मौत हुई है इससे पहले भी अलीगंज फाटक पर एक गोवंश की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई थी। प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन मंगवाकर मृत गोवंशो का अंतिम संस्कार करवाया गया।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता