पीलीभीत:लिलहर नीलकंठ मंदिर से श्रृद्धालुओं का जत्था भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हरिद्वार के लिए रवाना।

बिलसंडा: दिनांक 25/07/2025 को ग्राम देवरिया खुर्द के श्रृद्धालुगण लिलहर नीलकंठ मंदिर पर इकट्ठा हुए। मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य ने श्रृद्धालु गणो का हौसला बढ़ाया और पटका पहना कर रवाना करते हुए कहा कि श्रृद्धालु गण हरिद्वार से जल भर कर दिनांक 28/07/2025को गोला गोकर्णनाथ मंदिर में जल चढ़ा कर पूजा अर्चना करेंगे।फिर वापस लिलहर नीलकंठ मन्दिर पर आकर पूजा अर्चना करेंगे।जिसमें (श्रृद्धालु गण)राजीव मौर्या ,सतीश मौर्य, मंगली मौर्य ,फूलचंद मौर्य ,राजेंद्र मौर्य ,छोटेलाल मौर्य, प्रदीप मौर्या, वेद प्रकाश राणा, सुमित सक्सेना ,शिवम श्रीवास्तव, सत्यपाल यादव ,नन्हे मौर्य आदि।इन श्रृद्धालुओं का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटका पहनकर लिलहर नीलकंठ मन्दिर से हरिद्वार के लिए रवाना किया। जसपाल सिंह (जिला कोषाध्यक्ष) गौरव पटेल (मंडल महामंत्री भाजपा) रमेश पटेल ,दीपांशु श्रीवास्तव अहिवरन वर्मा,सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व अनेक भक्त गण उपस्थित रहे।
हर हर महादेव