फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में विनोद कुमार शुक्ला कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया।
गश्त के दौरान पुलिस बल द्वारा मुख्य मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरती गई। यह गश्त न केवल आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु थी, बल्कि आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने का उद्देश्य भी इसके पीछे रहा।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच-पड़ताल भी की गई। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है और जनता ने भी इस कदम का स्वागत किया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसी गश्त नियमित रूप से की जाती रहेंगी ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या अव्यवस्था पर अंकुश लगाया जा सके।
