लखीमपुर खीरी : गोला क्षेत्र के ग्राम कुनैठिया में बुलट और साइकिल की जोरदार टक्कर,साइकिल सवार बालक हुआ लहूलुहान

गोला गोकर्णनाथ – गोला-लखीमपुर हाईवे पर ग्राम कुनैठिया में बुधवार शाम हुई बुलेट और साइकिल में जोरदार टक्कर ग्राम कुनैठिया निवासी दीना पुत्र राजेश जो अपनी साइकिल से शाम 6 बजे घर के किसी काम से जा रहा था लखीमपुर से वापस आ रही तेज रफ्तार बुलेट चालक निवासी महेंद्र सिंह और अंग्रेज सिंह उस पर सवार थे जो अपने ग्राम ग्रंट नंबर तीन को घर वापस जा रहे थे। गोला से 6 किलोमीटर आगे यह हादसा हुआ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी जिसमें बच्चा रोड पर गिर गया और लहूलुहान हो गया लहूलुहान अवस्था में ग्राम वासियों ने बच्चे को रोड के किनारे किया। बुलेट चालक महेंद्र सिंह ने द दस्तक न्यूज़ को बताया कि बच्चा एकदम साइकिल से बीचो-बीच सड़क पर आ गया था जिससे यह हादसा हुआ बाइक चालक व उसके साथी को भी इसमें कई जगह गंभीर चोटे आई हैं और बच्चा गंभीर अवस्था में घायल होकर लहूलुहान हो गया है जिसको तत्काल गांव के ही निजी अस्पताल में भेजा गया है बच्चे की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता