प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने और रसोइयों व शिक्षामित्रों की छंटनी के विरोध में समाजवादी महिला सभा बरेली ने ज़िला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व ज़िला अध्यक्ष स्मिता यादव ने किया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने सरकार पर गरीब, दलित, पिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि यह निर्णय संविधान के खिलाफ है और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा धोखा है। धरना स्थल पर सरकार विरोधी नारे लगाए गए और एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को प्रेषित किया गया।
स्मिता यादव ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो संघर्ष और तेज़ किया जाएगा। इस मौके पर मौजूद रहे समाजवादी महिला सभा जिला अध्यक्ष स्मिता यादव, उषा यादव, बीना गौतम, पल्लवी सक्सेना, मंजू शाक्य ,शशि चंद्र ,ममता ,मुन्नी, नेमवती, सरोज ,दीपा , गीता, मीना ,पुष्पा आदि लोग मौजूद रही
रिपोर्टर : जितेंद्र कुमार
