गोला गोकर्णनाथ – पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा बुधवार को थाना गोला पर श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं मेले की तैयारियों के संबंध में समीक्षा गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा थाना गोला पर श्रावण मास के तृतीय सोमवार को लगने वाले मेले के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था व कानून व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की गई एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई जिसमें कांवड़ियों को लेकर रूट डाइवर्जन, बैरिकेडिंग एवं कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं पर जोर दिया गया और तीसरे सोमवार पर तीन लाख कांवड़ियों से अधिक के आने का अनुमान लगाया जा रहा है जिसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और मेले में किसी प्रकार की कोई भी चूक न हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व्यवस्थापन के साथ साथ समस्त व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
