कासगंज : डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के आधार पर जनपद के विकास/निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

22 जुलाई, 2025 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी मेघा रूपम की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों, निर्माण कार्य कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों/निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि कार्याे के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग दर्शाने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आवास योजना (ग्रामीण), भवन निर्माण, जल जीवन मिशन, हर घर नल, फैमिली आई0डी0, स्वच्छ भारत मिशन, राज्य योजना, ऑपरेशन कायाकल्प, निर्माण तथा नई सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत आदि फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा की गयी।

उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य हेतु धनराशि प्राप्त हो गई है उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समयावधि के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन कार्यों को पूर्ण कराने में बजट की आवश्यकता हो उसके लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे जिससे कि कार्य में बाधा न उत्पन्न हो व निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराया जा सके।

जिलाधिकारीने समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित किया प्रतिदिन समीक्षा करते हुए मिशन मोड पर फैमिली आई0डी0 बनायी जाय।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव कुमार अग्रवाल प्रभागीय परियोजना निदेशक विकल कुमार जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी,पंचायत राज अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण, अधिशाषी अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राजेंद्र सिंह