कासगंज जिले में जल भरने जा रहे दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना पटियाली कस्बा के अलीगंज मार्ग बालाजी पेट्रोल पंप के समीप की है। बीती मंगलवार की देर रात 11 बजे जिला एटा थाना जैथरा के ग्राम लालपुर गढ़ी निवासी 28 वर्षीय मनोज बघेल पुत्र करू, 26 वर्षीय आशीष बघेल पुत्र रामवीर सिंह एवं 25 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह एक बाइक पर सवार होकर कादरगंज गंगा घाट पर जल भरने जा रहे थे, जैसे ही वह पटियाली कस्बा स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तभी अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसे में मनोज और आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा साथी धर्मेंद्र मौके से गायब हो गया। जिसका मोबाइल फोन भी स्विचऑफ जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस टीम सहित कोतवाली एसएचओ रामवकील सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते पटियाली पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कासगंज :-जल भरने जाते समय 2 कांवड़ियों की मौत 1 गायब
