कन्नौज:विशुनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता,अवैध देशी तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 जनपद कन्नौज की विशुनगढ़ पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक आरोपी को देशी तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम ने ग्राम नगला दुर्गा निवासी शिवम पुत्र राजू (उम्र लगभग 20 वर्ष) को एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना विशुनगढ़ में मु0अ0सं0 117/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है। बाद में आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

बरामदगी:

एक अदद देशी तमंचा 315 बोर

एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार अभियुक्त:

नाम: शिवम उम्र: लगभग 20 वर्ष पुत्र राजू निवासी: ग्राम नगला दुर्गा, थाना विशुनगढ़, जिला कन्नौज 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. गौरव कुमार – थानाध्यक्ष, थाना विशुनगढ़

2. उप निरीक्षक हरेकृष्ण – थाना विशुनगढ़

3. कांस्टेबल सोनू कुमार – थाना विशुनगढ़

4. कांस्टेबल पवन कुमार – थाना विशुनगढ़

जनपद कन्नौज पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लगातार अपराधियों पर नकेल कस रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध शस्त्रों के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।