फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 आज जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद के भिडौर गांव में जोगराम राजपूत के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखंड उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव श्री अवनीश तोमर ने की। इस अवसर पर संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा सभी को संगठन के उद्देश्यों और कार्यशैली से परिचित कराया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष कानपुर श्री रणजीत सिंह चौधरी ने संगठन के संविधान की विस्तार से जानकारी दी और संगठन को हर तहसील तक पहुँचाने की रूपरेखा प्रस्तुत की।
जिला अध्यक्ष श्री कमलेश राजपूत ने कहा कि जिले की तहसीलों में फैले व्यापक भ्रष्टाचार और किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ संगठन जल्द ही बड़ा जन आंदोलन करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने किसानों की समस्याओं की अनदेखी की, तो संगठन सड़कों पर उतर कर आंदोलन को तेज करेगा। इस घोषणा का उपस्थित सभी पदाधिकारियों और किसानों ने समर्थन करते हुए जोरदार तालियों से स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रमुख महासचिव अवनीश तोमर ने संगठन के उद्देश्यों को दोहराते हुए कहा कि, “यह संगठन किसानों, जवानों और समाज के मेहनतकश वर्ग की आवाज है, और इसके माध्यम से हम जनता के हक की लड़ाई लड़ेंगे।”
बैठक में उपस्थित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में —
राजेंद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव अखंड उत्तर प्रदेश, रोमित सक्सेना, मुख्य सचिव अवध प्रांत, नंदकिशोर दुबे वन्देमातरम, प्रदेश संगठन मंत्री अवध प्रांत, अनिल सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, प्रदेश संगठन मंत्री, डॉ. अजय शाक्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी, डॉ. विनय सिंह, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, हरिलाल राजपूत, प्रदेश सचिव, पुष्पेंद्र राजपूत, मंडल सचिव, रविंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष, राणा प्रताप, संगठन मंत्री, रामप्रताप, जिला प्रभारी, जगदीश यादव, गुड्डू भाई सहित सैकड़ों किसानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा करते हुए संगठन की भावी रणनीतियों पर मंथन किया और इसे जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई और अंत में वंदेमातरम के जयघोष के साथ सभा का समापन हुआ।
