फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 जन अधिकार पार्टी के “चलो गांव की ओर चलें” अभियान के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण जनसंपर्क यात्रा का आयोजन विधानसभा कायमगंज के पश्चिमी क्षेत्र में किया गया। इस जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व जन अधिकार पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष वैद्य के०पी०सिंह शाक्य व महिला मोर्चा की विधानसभा अध्यक्ष सुनीता सिंह शाक्य ने किया।
जनसंपर्क के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को जन अधिकार पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महा बोधि महाविहार बोधगया आंदोलन की चर्चा करते हुए सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और स्वास्थ्य के गिरते हुए स्तर पर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे भयावह सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए जन अधिकार पार्टी को सशक्त बनाएं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जसरथपुर गांव से राजेश कुमार शाक्य, आनन्द शाक्य, अश्विनी शाक्य, अमित शाक्य, गंगाधर शाक्य, सुखदेव शाक्य, शीला शाक्य, गायत्री शाक्य, गंगादेवी शाक्य, नेमसिंह शाक्य, राजेन्द्र शाक्य, कुश्मा देवी शाक्य, पिंकू शाक्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
वहीं सिबाराखास गांव से अभय प्रताप सिंह शाक्य, ब्रह्मानंद खुशी राम शाक्य, रंजीत सिंह शाक्य, राजेश गौतम, गुड्डू सिंह यादव, शीलेंद्र सिंह शाक्य, ज्ञान सिंह शाक्य, श्याम सिंह शाक्य, हेमराज शाक्य, शैलेश कुमार शाक्य, महावीर सिंह शाक्य (पूर्व प्रधान), प्रमोद शाक्य, फूल सिंह शाक्य, दुर्योधन शाक्य, रिंकी शाक्य, नन्ही देवी शाक्य व डॉ. सुजान शाक्य ने सहभागिता की।
भटमई गांव के मुकेश सिद्धार्थ, फूलचन्द्र शाक्य, पातीराम शाक्य, आदेश कुमार शाक्य, महेश चन्द्र शाक्य, विजय पाल शाक्य, पंकज, सालिकराम, सतीश, सरस्वती शाक्य, शालिनी शाक्य लवली, रेखा देवी, दुर्गा, रुक्मिणी, रामकिशन शाक्य व रूप सिंह शाक्य सहित अन्य ग्रामीणों ने जन अधिकार पार्टी को समर्थन देने का आश्वासन दिया।
इस दौरान “जन अधिकार पार्टी जिंदाबाद”, “बाबू सिंह कुशवाहा जिंदाबाद”, “राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा जिंदाबाद”, “हमारा नेता कैसा हो – बाबू सिंह कुशवाहा जैसा हो” जैसे नारों से माहौल जोशीला बना रहा।
जन अधिकार पार्टी द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान गांव-गांव जाकर जनचेतना जगाने और जनता को संगठित कर एक वैकल्पिक राजनीतिक शक्ति तैयार करने की दिशा में एक ठोस कदम है।
