फर्रुखाबाद की दीक्षा शाक्य की हालत स्थिर, डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कराया लखनऊ रेफर -प्रियंका शाक्य ने की न्याय की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 जनपद के ग्राम पट्टी प्रद्युमन निवासी दीक्षा शाक्य की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद से इलाज के बाद उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में दीक्षा की हालत स्थिर बताई जा रही है।

डॉ. नवल किशोर शाक्य, जो समाजसेवा और मानवता के लिए अपने प्रयासों के लिए जाने जाते हैं, ने इस मामले में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए बच्ची को तत्काल लखनऊ रेफर कराया ताकि उसे बेहतर इलाज मिल सके। डॉ. नवल ने यह साबित किया कि जब कोई डॉक्टर नेता होता है, तो वह केवल अस्पताल जाकर हालचाल नहीं लेता बल्कि पीड़ित के इलाज की व्यवस्था भी करता है।

घटना को लेकर दीक्षा की परिजन प्रियंका शाक्य ने गहरी पीड़ा जताई। उन्होंने कहा, “हमें इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है कि हमारी बेटी को न्याय मिलेगा। भाजपा के गुंडों ने जो हमारे परिवार के साथ किया है, वह बेहद अमानवीय है। लेकिन फिर भी हम हरसंभव कोशिश करेंगे कि दोषियों पर कार्यवाही हो और हमारी बेटी को न्याय मिले।”

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आम जनता खासकर कमजोर वर्ग की बेटियों की सुरक्षा और न्याय की व्यवस्था में अभी कितनी खामियाँ हैं। वहीं डॉ. नवल किशोर शाक्य की मानवीय पहल ने यह संदेश जरूर दिया है कि अगर जनप्रतिनिधि संवेदनशील हों तो पीड़ितों को राहत मिल सकती है।

घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग अब तेजी से उठ रही है। जनता को उम्मीद है कि इस बार दोषियों को सजा और पीड़िता को न्याय जरूर मिलेगा।