फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 तहसील अमृतपुर में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री अरुण कुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह फतेहगढ़ ने संयुक्त रूप से जनसमस्याओं की सुनवाई की।

समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं के निवारण की उम्मीद लेकर पहुंचे। अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ADM श्री सिंह ने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है और जनता को उनके अधिकारों की प्राप्ति हेतु प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं ASP डॉ. संजय सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विद्युत, पूर्ति, विकास, कृषि, चिकित्सा आदि विभागों से संबंधित समस्याएं सामने आईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

ADM व ASP द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों को समयबद्ध रूप से निस्तारित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या टालमटोल की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी अमृतपुर, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने समाधान दिवस के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच मिला है।