फर्रुखाबाद:सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में कई विभागों की रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में सीएम डैशबोर्ड की मई माह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की समग्र रैंकिंग 30 आने पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया, लेकिन कई विभागों की कमजोर रैंकिंग पर गहरी नाराजगी भी जताई।

बैठक में कुल 26 विभागों की 60 योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें सामने आया कि कुछ प्रमुख योजनाओं की रैंकिंग चिंताजनक है—

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (उद्योग विभाग): रैंक 75, श्रेणी D

ODOP वित्त पोषण योजना: रैंक 56

फैमिली आईडी योजना (नियोजन विभाग): रैंक 65, श्रेणी C

15वां वित्त आयोग (ग्राम पंचायत, पंचायतीराज विभाग): रैंक 65

5वां राज्य वित्त आयोग: रैंक 61

ग्रामीण विद्युत आपूर्ति (विद्युत विभाग): रैंक 59

शहरी विद्युत आपूर्ति: रैंक 43

जल जीवन मिशन: रैंक 55, श्रेणी C

लोक निर्माण विभाग – सड़कों का अनुरक्षण: रैंक 50

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना (समाज कल्याण विभाग): रैंक 44

जिलाधिकारी श्री द्विवेदी ने प्रदर्शन में पिछड़ रहे विभागों के अधिकारियों से नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग अगले माह की रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, डीएफओ राजीव कुमार, पीडी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह समीक्षा बैठक शासन की प्राथमिकताओं को ज़मीन पर लागू करने और योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु एक महत्वपूर्ण पहल रही। आगामी महीनों में रैंकिंग में सुधार के लिए ठोस रणनीति अपनाने पर जोर दिया गया।