फर्रुखाबाद:दीक्षा शाक्य से मिला आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, लोहिया अस्पताल में इलाज में लापरवाही पर जताई नाराज़गी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2025 जनपद के ग्राम पट्टी प्रदुमन थाना मोहम्मदाबाद की निवासी बेटी दीक्षा शाक्य से जुड़ी अमानवीय घटना के बाद आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात 9:00 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचा और पीड़िता दीक्षा, उनके पिता राम सिंह शाक्य, माता और बहन से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में दीक्षा शाक्य के इलाज में हो रही लापरवाही को लेकर गहरी चिंता जताई। बताया गया कि पीड़िता को लगी गंभीर चोटों के बावजूद अभी तक एक्स-रे व अन्य आवश्यक टेस्ट नहीं कराए गए थे। इस पर प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर उपस्थित मेडिकल अधिकारियों से बात कर आवश्यक जांच तुरंत कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में मौजूद रहे:

एडवोकेट जितेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष, अधिवक्ता प्रकोष्ठ, सोनू कुशवाहा जिला सचिव, अभिषेक यादव कार्यकारी सदस्य, अंकित शाक्य आईटी सेल प्रभारी, अजय कुमार, अनाया सिंह, इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य जिला अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद वरिष्ठ डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को बेटी के इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पीड़िता दीक्षा शाक्य अभी भी डरी-सहमी हैं, बोलने में असमर्थ हैं और उनके शरीर पर गंभीर चोटों के साथ सूजन है। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मुख्य आरोपी मानवेंद्र यादव सहित सभी दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि यदि आरोपियों पर तुरंत कठोर दंडात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो इससे समाज में अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा और बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि वे इस मामले में पीड़ित परिवार के साथ पूरी तरह खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। हमारी बेटियां सुरक्षित रहें, इसके लिए दोषियों पर सख्त कार्यवाही होनी अनिवार्य है।