लखीमपुर खीरी – विधानसभा श्रीनगर के बहुद्देशीय सहकारी समिति शंकरपुर भदूरा पर 16 जुलाई को खाद लेने हेतु बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए थे मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा लाठीचार्ज किया गया इस बर्बर लाठीचार्ज में कई ग्रामीणों को को गंभीर चोटे आईं है जिसकी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कड़ी निंदा करते हुए कहा भारत एक कृषि प्रधान देश है हमें यह भी मालूम है कि पिछले 12- 14 सालों से यह किसान विरोधी सरकार किसानों के लिए कोई भी ठोस कदम अभी तक नहीं उठा पाई पिछले एक सप्ताह से उच्च अधिकारियों से लगातार गुहार करने के बावजूद 7 दिन बीत जाने के बाद भी खाद के बदले जो लठ बरसाए जा रहे हैं यह बहुत ही निंदनीय घटना है हम जनपद लखीमपुर खीरी एसपी महोदय से मांग करते हैं तत्काल प्रभाव से ऐसे उद्दंड सिपाही को तत्काल बर्खास्त किया जाए नहीं तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की होगी। इस घटना से मन बहुत ही दुखी है जिस मां के सामने बेटे पर लठृ चलता हो जिस बेटे के सामने मां को सिपाही हाथ पकड़ के घसीटा हो शर्म से सर झुक जाता है । पूरा जंगल राज बना कर रख दिया।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
