पीलीभीत : गोवंशीय पशुओं का वध करने की घटना का घुंघचाई पुलिस ने किया खुलासा ।

पूरनपुर।नहर किनारे झाडियों में गोवंशीय पशुओं का वध करने की घटना का घुंघचाई पुलिस ने खुलासा कर एक तस्कर को दवोच लिया। जबकि एक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। घुंघचाई थाना क्षेत्र के माधोपुर पुल के पास तस्करों ने झाड़ियां में कई गोवंशीय पशुओं की हत्या कर दी थी। इसके बाद खाल और पूछ पेड़ पर टांग दी। बुधवार को जानकारी लगने के बाद गोरक्षा प्रमुख शिवम भदोरिया ने कार्यकर्ताओ के साथ पहुंचकर कड़ी नाराजगी जताते हुए हंगामा कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। एक दिन पहले पेड़ से बंधे मिले गोवंशीय पशुओं की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। कार्यकर्ता उनको सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे। पुलिस ने पशुओं को वहीं छुड़वा दिया था। इसी बीच रात में तस्करों ने उनको मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने गौ रक्षा प्रमुख राष्ट्रीय बजरंग दल के शिवम भदौरिया की ओर से अज्ञात तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी व घुंघचाई सहित तीन टीमें गठित कर घटना के खुलासे को लेकर पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। गुरुवार को पुलिस ने सूचना पर अभयपुर माधोपुर पुल के पास एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि एक तस्कर भाग निकला। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शानू उर्फ सागर निवासी पूरनपुर के मोहल्ला लाइनपार बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 15/16 जुलाई की रात्रि में साथी फुरकान निवासी लाइनपार साहूकारा व कामिल उर्फ मुरादी निवासी शेरपुरकलां व शामिल उर्फ चुनिया निवासी डगा सुखदासपुर ने मिलकर गौकशी की थी। कुछ मांस साथ ले गए थे और कुछ झाड़ियों में छुपा दिया था। गुरुबार को रखे मांस को लेने अपने साथी फुरकान के साथ आया था। पकड़े गए तस्कर के पास से पशु काटने के उपकरण, स्कूटी और बीस किलो मांस बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने शानू उर्फ सागर निवासी पूरनपुर के मोहल्ला लाइनपार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया गौकशी की घटना का खुलासा कर एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।