पूरनपुर के कुछ लोग राजनीतिक विद्धेश के कारण उस चित्र को हटवाने का प्रयास कर रहे हैं जो कि जनभावना के प्रतिकूल है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया ।पूरनपुर नगर पालिका द्वारा कोतवाली गेट के पास रामदरबार का चित्र नगर के सौन्दर्यकरण के कम में लगवाया गया है। जोकि अति प्रशंसनीय कार्य है भगवान राम न केवल हिन्दुओं के अपितु प्रत्येक भारतवासी के आदर्श हैं। भगवान राम के लोक कल्याणकारी शासन को रामराज्य के रूप में याद किया जाता है। सरकार भी रामराज्य को आदर्श मानते हुये उसका अनुसरण करने का प्रयास कर रही है। ऐसे समय में नगर पालिका परिषद, पूरनपुर द्वारा कोतवाली गेट पर लगाया गया रामदरबार का चित्र अति प्रासंगित व सराहनीय है तथा जनमानस सहित प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी प्रेरणादायक है देश के अनेक महानगरों में, विभिन्न निकायों में सरकार द्वारा पेंटिंग इत्यादि के माध्यम से ऐसे चित्र बनवाये गये हैं। ज्ञापन में निवेदन किया गया है रामदरबार का चित्र यथा स्थान लगा रहने दिया जाये ताकि रामराज्य का स्मरण हम सभी को होता रहे। हों आवश्यकतानुसार जनभावना को ध्यान में रखते हुये वहाँ पर सफाई आदि की व्यवस्था का प्रबन्ध अतिआवश्यक है।
पीलीभीत : अभाब्रा महासभा ने रामदरवार के समर्थन में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन ?
