पीलीभीत गाॅंधी सभागार, कलेक्ट्रेट कम्पाउन्ड, पीलीभीत में राजेन्द्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कृषकों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान दिवस में वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्र एवं पी0एम0कुसुम (सोलर) के लाभ के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गई। बाबूराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन के द्वारा चकबन्दी और राजस्व विभाग की शिकायत हेतु प्रार्थना पत्र दिया है। दौलत सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक ग्राम नवाध श्यामपुर तहसील अमरिया के द्वारा चकरोड पर धान की पौध व लिप्टस की पौध को हटवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया है। आरती पत्नी शिशुपाल ग्राम अमरगंज ब्लाॅक ललौरी खेडा के द्वारा राशन कार्ड में यूनिट सबमिट कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया है। रामेश्वर दयाल पुत्र कढेंराम निवासी डडिया रासे पोस्ट भोपतपुर तहसील बीसलपुर के द्वारा खतौनी में अंश सुधार प्रक्रिया में गडबडी के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया है। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। किसान दिवस में कृषकों को विभिन्न विभागों से आये अधिकारियों के द्वारा अपने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
उक्त किसान दिवस में अंजनी कुमार श्रीवास्तव, उप वनाधिकारी, नरेन्द्रपाल, जिला कृषि अधिकारी, राम मिलन सिंह परिहार, उप कृषि निदेशक, पंकज कुमार भारती, अधिशासी अभियंता विद्युत, राजकुमार सेठ, अग्रणी जिला प्रबन्धक खुशीराम, जिला गन्ना अधिकारी आदि अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
