पीलीभीत:गोवंशीय पशुओ का तस्करों ने कर दिया वध, हंगामा

पूरनपुर/पीलीभीत। देर शाम नहर किनारे गौवंशीय पशु वंधे होने की सूचना पर महाकाल एक्टिव सेना की टीम पहुंची, उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने गोवंशीय पशुओं की तलाश की,लेकिन नहीं मिले, बुधवार को उनके अवशेष मिलने से हडकंप मच गया। मगंलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के घुंघचाई-माधोपुर के बीच नहर के किनारे कुछ लोगों ने गायों को पेड़ से बंधा देखा, उन्होंने मामले की सूचना महाकाल एक्टिव सेना के लोगों को दी। जिस पर महाकाल एक्टिव सेना के जतिन गुप्ता अपनी टीम के साथ पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे,जिस पर पेड़ से बंधी हुई गायों को छुडाया। इसके बाद टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ कसाइयों को ढूंढने में जुट गए। लेकिन कसाई नही मिले,हिन्दु संगठनों का आरोप है कि उनके साथ अभद्रता कर गोवंशों को सुरक्षित जगह पर ले जाने भी नहीं दिया और वहीं पर छुड़वा दिया। इसके चलते मंगलबार की रात्रि में ही कसाइयों ने उन गायों को दोबारा बांध कर चारों गायों का वध कर दिया। वुदवार को नहर के किनारे उनके अवशेष मिले,इससे हडकंप मच गया। लोगों की भारी भीड मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस और गौ सेवको ने तलाश किया तो गायों के अबशेष पडे मिले,कुछ अवशेषों को कसाइयों ने पेड़ से लटका दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने वताया मामले की सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।