निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उ.प्र. , लखनऊ के पत्र द्वारा सप्तम राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 28 जिलों के शिक्षक शिक्षिका प्रतिभाग करेंगे । राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता का प्रस्तुतिकरण प्राथमिक विद्यालय खुर्रमनगर पिकनिक स्पॉट लखनऊ में 22/07/25 से 24/07/25 तक होना सुनिश्चित है । पूरे उत्तर प्रदेश से 75 जिलों में से 28 जिले ही सफल हुए जिनके शिक्षक शिक्षिकाएं प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे , जो कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच निदेशक के समक्ष होगी । इस कहानी सुनाओ प्रतियोगिता मेरी माटी मेरा देश की थीम पर होनी है कहानी मौलिक , रोचक व स्वरचित होगी । प्रत्येक प्रतिभागी को 3 मिनट 5 सेकंड का समय दिया जाएगा ।
मैनपुरी जनपद से प्राथमिक स्तर पर अंजना सहायक अध्यापिका
कंपोजिट विद्यालय सिरौलिया विकास खण्ड मैनपुरी व शिखा शर्मा सहायक अध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला बाग विकास खण्ड घिरोर का चयन हुआ है । जो कि मैनपुरी के बेसिक शिक्षा का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर करेंगी ।राज्य स्तरीय चयन सूची सम्बन्धित जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गयी है । अंजना व शिखा शर्मा के चयन पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मैनपुरी व घिरोर ने उनको बधाई दी ।
