पीलीभीत : शारदा नदी कटान पीड़ित केन्द्रीय राज्य मंत्री से मिले मिले

पूरनपुर ।तहसील कालीनगर तराई क्षेत्र के प्रतिनिधि गणों ने संबंधित समस्याओं को लेकर जनपद के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार को पत्र सौंपा है। क्षेत्र की बिकराल कठिनाइयों से भरा जन जीवन जिसमें शारदा नदी से कटान पीड़ित परिवारों को अन्यत्र बसाने के संबंध में केन्द्रीय राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखित पत्रों के माध्यम से दिया व शारदा सागर जीरो किलोमीटर से बंदरबोझ उत्तराखंड बॉर्डर तक हार्टमिक्स रोड बनाने का आश्वासन दिया। वहीं तराई क्षेत्र में उत्तराखंड से जैसे ही यूपी में प्रवेश करते हैं रविंद्र नाथ टैगोर के नाम से स्वागत गेट बनाने का आश्वासन दिया है। साथ ही जनपद के सुंदर प्रकृति और सौन्दर्यता को बढ़ावा देने के लिए शारदा सागर डैम में वोटिंग व्यवस्था शुरू करने के लिए ग्राम प्रधान शंकर चंद्र राय व माधुरी राहा क्षेत्र पंचायत सदस्य पति सुरेश राहा ने अपने लिखित पत्रों के माध्यम से केन्द्रीय राज्य मंत्री को अवगत कराया और बिधिवत चर्चा की उन्होंने यथासंभव कार्य करने का आश्वासन दिया है।