फर्रुखाबाद:जाप के पदाधिकारियों ने किया कायमगंज विधानसभा के पश्चिमी क्षेत्र का भ्रमण, हक-अधिकारों के लिए संघर्ष का दिया संदेश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2025 जन अधिकार पार्टी की ओर से आज कायमगंज विधानसभा के पश्चिमी क्षेत्र में एक विशेष जनसंपर्क अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष वैद्य के०पी०सिंह शाक्य और महिला मोर्चा की विधानसभा अध्यक्षा श्रद्धेया सुनीता सिंह शाक्य ने संयुक्त रूप से किया।

दौरे के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने स्थानीय जनता से संवाद किया और पार्टी की नीतियों, उद्देश्यों और जनकल्याणकारी सोच से अवगत कराया। विशेष रूप से उन्होंने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक अधिकारों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे संगठित होकर इन मूलभूत अधिकारों के लिए संघर्ष करें।

इस अवसर पर वैद्य के०पी०सिंह शाक्य ने भावुकता और जोश से लबरेज होकर कहा अगर हम आप सभी के हक-अधिकार के लिए शहीद भी हो जाएँ, तो भी चिंता नहीं, क्योंकि इस संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए हजारों वैद्य के०पी०सिंह शाक्य पैदा हो जाएंगे।

उनके इस जोशीले और प्रेरणादायक वक्तव्य पर उपस्थित जनता ने तालियों की गड़गड़ाहट से सहमति जताई। क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में कहा,सर, हजारों नहीं, हम लाखों वैद्य के०पी०सिंह शाक्य खड़े कर देंगे। आप हमारे संघर्ष और प्रेरणा के प्रतीक हैं।”

महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रद्धेया सुनीता सिंह शाक्य ने महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर विशेष बल देते हुए कहा कि जब तक समाज का हर वर्ग शिक्षित और जागरूक नहीं होगा, तब तक सच्चा लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता।

जन अधिकार पार्टी का यह आयोजन न केवल जनजागरण का माध्यम बना, बल्कि क्षेत्रवासियों के दिलों में संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय की भावना को भी मजबूत कर गया।