फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत कमालगंज थाना पुलिस ने आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए धर्म परिवर्तन, धार्मिक अपमान और SC/ST एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शैलेश मसीह उर्फ सोनू पास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त शैलेश मसीह उर्फ सोनू पास्टर, निवासी ग्राम नगला दीना, सैनिक कॉलोनी, कोतवाली फतेहगढ़ का रहने वाला है। उसे मु0अ0सं0 204/25 धारा 352/351(2)(3)/299 बीएनएस, 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 व 3(1)द, 3(2)VA, 3(1)(t) SC/ST ACT के तहत गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण:
थाना कमालगंज क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी वादी श्री बसंत पुत्र श्री रामबाबू ने 9 जुलाई 2025 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ अभियुक्तों द्वारा बाल्मीकि समाज के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन देकर दबाव बनाया गया। जब पीड़ितों ने इसका विरोध किया, तो गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही, उनके आराध्य भगवान शंकर एवं मां दुर्गा की तस्वीरों को क्षतिग्रस्त कर अपमानित किया गया।
इस गंभीर प्रकरण में थाना कमालगंज में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया, जिनमें शामिल हैं:
1. डॉ. पी. कुजूर, निवासी मिशन कंपाउंड बढ़पुर, फतेहगढ़
2. सोनू पास्टर उर्फ शैलेश मसीह, निवासी नगला दीना, कोतवाली फतेहगढ़
3. महेश पुत्र कालीचरण, निवासी मोहल्ला इंदिरानगर, कमालगंज
पूछताछ में खुलासा:
गिरफ्तार अभियुक्त शैलेश मसीह ने पूछताछ में अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार किया है और बताया कि वह न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से विस्तृत सफाई पेश करेगा।
पुलिस टीम:
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली थाना कमालगंज पुलिस टीम में शामिल रहे:
उप निरीक्षक गीतम सिंह
हेड कांस्टेबल संदीप कुमार
फिलहाल पुलिस अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश कर रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
