(द दस्तक 24 न्यूज़) , 13 जुलाई 2025 वैश्य समाज उत्तर के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश मंडल महामंत्री अमन गुप्ता द्वारा शनिवार को कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के पुनरप्राप्त जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु भाव से एकत्रित हुए और पूजन उपरांत भंडारे का भव्य आयोजन कर जनसेवा व सद्भाव का संदेश दिया गया।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजसेवी, डॉक्टर, अधिवक्ता और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा में चार चाँद लगाते हुए कमलेश गुप्ता, चमन गुप्ता, आयुष गुप्ता, मुकेश गुप्ता, डॉ. ऋतिक, डॉ. दिव्यांशु, अज्जू दुबे, एडवोकेट आशीष मिश्रा, शिव प्रताप, चीनू, एडवोकेट संजय गुप्ता, कार्तिक पुष्कर तथा डॉ. विकास गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
भाजपा नेता अमन गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि नन्द गोपाल गुप्ता जी न केवल एक कुशल प्रशासक हैं बल्कि वैश्य समाज एवं प्रदेश के व्यापक विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनका जन्मोत्सव केवल व्यक्तिगत उल्लास नहीं, बल्कि जनकल्याण की प्रेरणा का पर्व भी है। पूरे आयोजन में धार्मिक वातावरण, सामाजिक एकता और सेवा भावना की झलक देखने को मिली। अंत में सभी उपस्थित जनों ने प्रसाद ग्रहण किया और मंत्री जी के दीर्घायु व स्वास्थ्य की कामना की।
