फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की दो वारदातों का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई 2025 थाना कम्पिल पुलिस ने दो बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की।

पकड़े गए अभियुक्तों के नाम हैं:

1. विकास उर्फ गौरव चौहान, पुत्र रामवक्श ठाकुर, निवासी हरिपुर थाना किशनी, जनपद मैनपुरी

2. पीतम, पुत्र पप्पू वाल्मीकि, निवासी मोहल्ला दलमीर खां, कस्बा व थाना शमसाबाद, जनपद फतेहगढ़

3. सरजीत चौहान, पुत्र नवाब सिंह, निवासी विजय नगर, थाना सिकंदरपुर वैश्य, जनपद कासगंज

चोरी की घटनाओं का खुलासा:

प्रथम घटना:

दिनांक 20 मई 2025 को वादी प्रिंस गुप्ता निवासी माझगांव पूर्व थाना कम्पिल ने थाना पर सूचना दी थी कि उसकी परचून की दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया गया। इस पर मुकदमा संख्या 81/2025 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

द्वितीय घटना:

2 मार्च 2025 को वादी वीरभान सिंह भदौरिया निवासी गढ़िया जगन्नाथ, थाना राजा का रामपुर, जनपद एटा ने ट्रांसफार्मर से तार और अन्य सामान चोरी होने की सूचना दी थी। इस पर थाना कम्पिल पर मुकदमा संख्या 32/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों के खुलासे:

गिरफ्तार अभियुक्तों ने कबूला कि उन्होंने कस्बा कम्पिल में दुकान का ताला तोड़कर ₹15,000 नकद व खाने-पीने का सामान चोरी किया था। बाद में उन्होंने यह पैसा आपस में बांट लिया। साथ ही विकास व पीतम ने फरवरी 2025 में एक ट्रांसफार्मर से कॉपर वायर चोरी कर उसे ₹4,000 में बेचने की बात भी स्वीकारी। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे पुनः चोरी की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

बरामदगी:

चोरी के उपकरण: 1 पेचकस, 1 लोहे की सरिया, 1 प्लास, 1 पाना ₹6,200 नकद

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। विकास, पीतम और सरजीत तीनों पर कम्पिल थाना क्षेत्र में धारा 303(2)/317(2) व 305/331(4)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्या

उ0नि0 भभूती प्रसाद

उ0नि0 रामलखन

उ0नि0 उदयवीर सिंह

आरक्षी संतवीर

आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार

आरक्षी प्रिन्स युवराज

थाना कम्पिल पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की संभावना है। पुलिस टीम को जनपद स्तर पर सराहना मिल रही है।