पीलीभीत:गुरु पूर्णिमा पर्व पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ एवं भण्डारा

पूरनपुर/पीलीभीत।माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ कई पारियों में सम्पन्न हुआ। लालता प्रसाद शास्त्री द्वारा गुरुदेव का विशेष पूजन सम्पन्न कराया गया।
इसके साथ ही साथ गौशाला पर नवनिर्मित माता भगवती देवी भोजनालय का पूजन/यज्ञ के साथ शुभारम्भ हुआ।नगर पूरनपुर मो० चौक के सर्राफा व्यापारी राजू खण्डेलवाल ने गुरुजी, माताजी को वस्त्र भेंट किए तथा गायत्री माता को चांदी का मुकुट, हार और वस्त्र समर्पित किए।
आशा पाण्डेय, वेदवती राठौर ने गुरुजी तथा माता जी को वस्त्र समर्पित किए।
प्रतीश गुप्ता ने गुरुजी, माताजी तथा गायत्री माता के लिए मालायें तथा 501 रु. समर्पित किए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह , नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी गौशाला परिसर पर उपस्थिति रहें।
रामप्रकाश शुक्ल ने उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार का चन्दन लगाकर स्वागत किया।
गौशाला व्यवस्थापक अनन्तराम पालिया जी ने उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार को गायत्री मंत्र लिखित पटका प्रदान कर स्वागत किया। लालता प्रसाद शास्त्री ने परमपूज्य गुरुदेव द्वारा लिखित साहित्य उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार को भेंट किया। शास्त्री जी ने बताया कि परम् पूज्य गुरुदेव पं० श्रीराम शर्मा आचार्य ने 3300 से अधिक पुस्तकें लिखी है। गुरु देव ने अपने साहित्य के माध्यम से सभी की समस्याओं का समाधान किया है। आज गुरुदेव के साहित्य को पढ़कर उनके विचारों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है।
अखण्ड ज्योति मासिक पत्रिका उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार को सत्यपाल यादव जी ने भेंट की।
तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की।
उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सर्वप्रथम गुरु के प्रति अपने उद्गगार प्रकट किये। तत्पश्चात उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार की पूरनपुर गौशाला पर वह पहली बार पहुंचे हैं। यहां पहुंचने पर उनको जिस शान्ति की अनुभूति हुई,उसको वह शब्दों में प्रकट नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि वास्तव में गौशाला शान्तिकुञ्ज का ही छोटा रूप अर्थात मिनी शान्तिकुञ्ज है। उन्होंने गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की भी सराहना की।
उपजिलाधिकारी ने गौशाला परिसर, यज्ञशाला तथा नवीन माता भगवती देवी भोजनालय का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि वह इस पवित्र स्थान पर ऊर्जा ग्रहण करने के लिए आते रहेंगे। अशोक खण्डेलवाल ने उपजिलाधिकारी को अवगत कराया कि यहां पर हर महीने की पूर्णिमा को गायत्री महायज्ञ तथा कार्यकर्ता गोष्ठी सम्पन्न होती है।
उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने मासिक यज्ञ तथा गोष्ठी के अवसर पर गौशाला पहुंचने का आश्वासन दिया।
यज्ञ के पश्चात विशाल भण्डारा सम्पन्न हुआ जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
सजल श्रद्धा एवं प्रखर प्रज्ञा की स्थापना के सन्दर्भ में तहसील संयोजक राम औतार कुशवाह ने परिजनों से अंशदान जमा करने का निवेदन किया।
अजयवीर सिंह ,रामेश्वरी देवी, रामश्री देवी, रजनीश पाण्डेय, रमेश चंद्र गंगवार ,कुंवर जीत सिंह चौहान ने स्वैच्छिक अंशदान सजल श्रद्धा एवं प्रखर प्रज्ञा की स्थापना हेतु जमा किया।
कार्यक्रम में बीसलपुर के मुख्य ट्रस्टी सत्यपाल यादव , राम नरेश शुक्ल, राम कृपाल वाजपेई,नीरज शुक्ल, गोविन्द राम गंगवार, सर्वजीत पाण्डेय, विक्रम पाण्डेय, लाखन सिंह, दोदराज कुशवाह, करण सिंह, आशा पाण्डेय, मिथलेश दीक्षित, रेखा वर्मा, स्नेहलता आर्या आदि बहिनों के साथ बहिनों की टोली नायक चरणजीत कौर तथा समस्त क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।