पीलीभीत : जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राना द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कार्ययोजना के सम्बंध में जिलाधिकारी से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा निराश्रित महिलाओं हेतु संचालित शासन/विभाग की योजनाओं, निश्रारित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कोविड़ एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजाना सामान्य, स्पान्सरशिप (प्रवर्तकता कार्यक्रम), रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, वन स्टाप सेन्टर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चाईल्ड हेल्प लाईन, बाल कल्याण समिति एवं बाल विवाह उन्मूलन, बाल श्रम अभियानों के सम्बंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बैठक की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुये जिलाधिकारी के समक्ष उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 220 नवीन आवेदन पत्र प्रस्तुत किये सभी का सत्यापन सम्बंधित तहसील/विकास खण्ड से पूर्व में करा लिया गया है। साथ ही स्पान्सरशिप (प्रवर्तकता कार्यक्रम) योजना के 84 नवीन प्राप्त आवेदन भी जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किये गये सभी प्राप्त 84 नवीन आवेदन पत्रों का सत्यापन भी सम्बंधित तहसील/विकास खण्ड स्तर से पूर्ण करा लिया गया है। तत्पश्चात बाल सेवा योजना (सामान्य) के 220 नवीन आवेदन पत्र व स्पान्सरशिप (प्रवर्तकता कार्यक्रम) योजना के 84 नवीन आवेदन पत्रों को सर्वसम्मति से स्वीकृति/अनुमोदन प्रदान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निराश्रित महिला पेंशन योजना का सत्यापन करवाने हेतु निर्देशित किया, साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की बाल पेन्टिंग, बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पान्सरशिप (प्रवर्तकता कार्यक्रम) की पेन्टिंग, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जागरूकता कार्यक्रम आदि के बारे में निर्देशित किया। साथ ही जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधानों आंगनवाडी कार्यकत्रियों से समन्वय कर विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार करें एवं पात्र लाभार्थियों के आवेदन करायें, निरन्तर ग्राम चौपालों का आयोजन कराना सुनिश्चित करायें।
बैठक में अपर जिला जज/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संयुक्त निदेशक अभियोजन अग्रणी जिला प्रबंधक, अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति ए.एच.टी.यू.. महिला सम्मान प्रकोष्ठ, संरक्षण अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण इकाई का समस्त स्टाफ, जिला मिशन समन्वयक, परियोजना समन्वयक चाईल्ड लाईन, वन स्टाप सेन्टर के कर्मचारी उपस्थित रहे।