पीलीभीत : एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं सभी से की अपील।

मंडलायुक्त महोदया बरेली मंडल बरेली सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग 39 लाख 50 हजार 200 पौधे रोपित किये जायेगें। बैठक में डीएफओ द्वारा विशिष्ट वनों का विवरण प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि 01 से 07 जुलाई के बीच जन्मे बच्चों को एक इमारती पौधा भेंटकर ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। आयुक्त महोदया ने समस्त विभागों को वृक्षारोपण हेतु दिए गए लक्ष्य, पौधों का उठान व मृदा कार्य से सम्बन्धित की गई तैयारी की जानकारी प्राप्त की गई। वन विभाग, पर्यावरण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, राजस्व, पंचायतराज, आवास विकास विभाग, औद्योगिक विकास, नगर विकास, लोक निर्माण, जल शक्ति, रेशम, कृषि, पशुपालन विभाग, सहकारिता, उद्योग, ऊर्जा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, श्रम, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन, रेलवे, रक्षा विभाग, उद्यान विभाग एवं गृह विभाग विभागवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मॉ के नाम सभी लोग अवश्य रोपित करें एवं रोपित पौधो के देखरेख हेतु संकल्प दिलाया जाये। बैठक में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी वित्त, डीएफओ सामाजिक वानिकी, डीएफओ टाइगर रिजर्व, समस्त उप जिलाधिकारी, उपायुक्त उद्योग सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।